शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: भाई की डांट से नाराज 10 साल की बच्ची ने दी जान

C

CG Khabar

21 मार्च 2026, 02:28 AM 1 मिनट में पढ़ें 12

आत्महत्या
आत्महत्या

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महज 10 साल की एक बच्ची ने अपने बड़े भाई की डांट से क्षुब्ध होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. यह मामला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र के गणेश नगर का है. 


मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जब बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे, तब किसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच मामूली विवाद हुआ था. 

विज्ञापन


इस दौरान बड़े भाई ने उसे डांट दिया, जिससे नाराज होकर बच्ची ने दूसरे कमरे में जाकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया.


परिजनों को जब इस बात का पता चला, तो वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


मृतका के पिता पेशे से ड्राइवर हैं और मां एक सैलून में काम करती हैं. घटना के समय दोनों घर पर मौजूद नहीं थे. 


दुर्ग के एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद के बाद उपजा तनाव बताया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

5 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

6 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

6 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP