गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

अच्छे आचरण पर 14 साल से जेल में बंद 10 कैदी होंगे रिहा

C

CG Khabar

30 मार्च 2026, 01:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

जेल
जेल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 10 कैदियों की समय पूर्व रिहाई का रास्ता साफ कर दिया है. राज्य दण्डादेश पुनर्विलोकन बोर्ड की अनुशंसा पर मुहर लगाते हुए प्रशासन ने इन बंदियों को जेल से मुक्त करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद सोमवार को इनकी घर वापसी संभव हो सकेगी. 


हत्या के मामलों में सजा काट रहे ये सभी कैदी बीते 14 वर्षों से अधिक समय से सलाखों के पीछे थे. जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान कैदियों के व्यवहार, उम्र और कानूनी रिपोर्टों का बारीकी से अध्ययन किया गया, जिसके बाद 16 में से 10 मामलों में रिहाई की मंजूरी दी गई.

विज्ञापन


इस निर्णय के तहत रायपुर जेल के बंदी भागीरथी उर्फ भागी को उनकी उम्र और लंबे समय से जेल में रहने के कारण बिना किसी शर्त के रिहा किया जा रहा है. वहीं, अन्य 9 कैदियों को सशर्त आजादी दी गई है, जिनमें दुर्ग जेल के 8 और अंबिकापुर जेल का 1 बंदी शामिल है. 


इन 9 बंदियों को 50 हजार रुपये का मुचलका भरने के साथ ही एक शपथ पत्र देना होगा कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे. 


यदि किसी भी शर्त का उल्लंघन पाया जाता है, तो उनकी रिहाई रद्द कर दी जाएगी और उन्हें शेष सजा जेल में ही काटनी होगी. 


जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री के अनुसार, जेल नियमों के तहत अच्छे आचरण वाले कैदियों की फाइलें जिला प्रशासन और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर शासन को भेजी जाती हैं, जिसके बाद ही इस तरह की माफी पर निर्णय लिया जाता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

2 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

2 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

17 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

18 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

22 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP