गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 की संवैधानिकता को चुनौती

C

CG Khabar

09 अक्टू. 2026, 02:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 के विभिन्न प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर बिलासपुर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया है. मुख्य न्यायाधीश कृष्णा राम महापात्र और न्यायमूर्ति संतोष शर्मा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को अपनी आपत्तियां और जवाब-दावा (काउंटर-अफेडेविट) दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है.


यह आदेश वी.एन. प्रसाद राव द्वारा दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान आया. राज्य सरकार की ओर से पेश सरकारी अधिवक्ता राहुल तामस्कर ने अदालत को अवगत कराया कि धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के प्रावधानों को चुनौती देने वाली इसी तरह की कई अन्य याचिकाएं पहले से ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं. 

विज्ञापन


उन्होंने अदालत से औपचारिक नोटिस जारी करने और राज्य का पक्ष रखने के लिए तीन हफ्ते की मोहलत देने का अनुरोध किया.


वहीं, याचिकाकर्ता की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एस. मुरलीधर और वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज परांजपे ने अदालत से आग्रह किया कि राज्य को तैयारी का अवसर देने के बाद अंतरिम राहत के आवेदन पर अलग से विचार किया जाए. 


उच्च न्यायालय ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए निर्देश दिया कि राज्य सरकार मुख्य याचिका के जवाब के साथ ही अंतरिम आवेदन पर भी अपनी आपत्ति तीन सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करे. अदालत ने स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई पर दोनों पक्षों को अंतरिम राहत के मुद्दे पर बहस का पूरा अवसर दिया जाएगा और मामले को तीन हफ्ते की अवधि समाप्त होते ही सूचीबद्ध किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

एक घंटा पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

10 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP