रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

CGPSC 2024: देवेश साहू ने किया टॉप, शीर्ष 10 में लड़कों का दबदबा

C

CG Khabar

21 नव. 2025, 01:59 PM 1 मिनट में पढ़ें 12

CGPHC
CGPHC

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गुरुवार रात राज्य सेवा परीक्षा-2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस वर्ष, देवेश कुमार साहू ने 773 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है.


इस बार परिणाम में लड़कों का दबदबा रहा, हालाँकि शीर्ष 10 सफल उम्मीदवारों की सूची में दो लड़कियाँ भी शामिल हैं. देवेश साहू के बाद स्वप्निल वर्मा (769.5 अंक) दूसरे और यशवंत कुमार देवांगन (769 अंक) तीसरे स्थान पर रहे.

विज्ञापन


शीर्ष 10 उम्मीदवारों के अंक


1) देवेश कुमार साहू: 773


2) स्वप्निल वर्मा: 769.5


3) यशवंत कुमार देवांगन: 769


4) पोलेश्वर साहू: 767


5) पारस शर्मा: 758


6) शताक्षी पाण्डेय: 756.5


7) अंकुश बनर्जी: 756


8) सृष्टि गुप्ता: 755.5


9) प्रशांत वर्मा: 755.5


10) सागर वर्मा: 745.5


आयोग ने कुल 17 सेवाओं में 246 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था. लिखित परीक्षा 26 से 29 जून तक आयोजित की गई थी, जिसमें 3737 उम्मीदवार सफल हुए थे. इसके बाद, 10 नवंबर से 20 नवंबर तक साक्षात्कार आयोजित किए गए.


इन पदों पर होंगी नियुक्तियाँ

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति उप-कलेक्टर, उप-पुलिस अधीक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, और सहायक जेल अधीक्षक जैसे महत्त्वपूर्ण 17 पदों पर की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

21 मिनट पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

14 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

14 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP