शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

सीजी रेरा की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर के प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना

C

CG Khabar

21 फ़र. 2026, 12:49 AM 1 मिनट में पढ़ें 11

रेरा
रेरा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजीरेरा) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है. प्राधिकरण ने बिलासपुर के बोदरी स्थित ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर पवन अग्रवाल पर भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के आरोप में 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. 


जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त परियोजना का पंजीयन केवल 'प्लॉटेड प्रोजेक्ट' के रूप में कराया गया था, लेकिन विज्ञापनों में इसे 'हाउसिंग प्रोजेक्ट' के तौर पर पेश कर ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा था.

विज्ञापन


रेरा अधिनियम की धारा 7 और 14 का उल्लंघन पाए जाने पर सीजीरेरा ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि प्रमोटरों को स्वीकृत ले-आउट और नियमों के भीतर ही प्रचार करना अनिवार्य है. 


प्राधिकरण ने प्रमोटर को संबंधित हाउसिंग प्रोजेक्ट का विधिवत पंजीयन कराने के निर्देश देने के साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि डिजिटल और प्रिंट मीडिया में प्रसारित होने वाले विज्ञापनों की निरंतर निगरानी की जा रही है. किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या नियमों की अनदेखी करने पर भविष्य में पंजीयन निरस्तीकरण जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

2 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

10 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

10 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP