शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर में बनेगा केंद्रीय जंगल वॉरफेयर कॉलेज

C

CG Khabar

12 अग. 2026, 02:02 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

नित्यानंद राय
नित्यानंद राय

नई दिल्ली । डेस्क: वामपंथी उग्रवाद और नक्सलवाद से कभी बुरी तरह प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अब केंद्रीय बल के जवान जंगल वॉरफेयर की बारीकियां सीखेंगे.


केंद्र सरकार ने बीजापुर में केंद्रीय जंगल वॉरफेयर कॉलेज (CRPF) स्थापित करने का फैसला किया है. इसके साथ ही बिहार के किशनगंज जिले में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (CISF) की स्थापना की जाएगी.

विज्ञापन


लोकसभा में एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस फैसले की जानकारी दी.


उन्होंने सदन को बताया कि देश भर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कुल 83 प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जा चुके हैं.


गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि आवश्यकता के आधार पर प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार, आधुनिकीकरण और अपग्रेडेशन लगातार किया जा रहा है.


जवानों को आधुनिक और प्रभावी प्रशिक्षण देने के लिए समय-समय पर मोटर वाहनों, तकनीकी गैजेट्स की खरीद के साथ-साथ आवश्यक जनशक्ति का सृजन भी किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

16 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

22 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP