मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार मामले की होगी CBI जांच

C

CG Khabar

20 अग. 2026, 02:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

बाघ का खाल
बाघ का खाल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तीन बाघों के शिकार और उनकी खाल की तस्करी के संवेदनशील मामले में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने सीबीआइ जांच की सिफारिश की है. जांच के दौरान महाराष्ट्र से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस के इंटेलिजेंस विभाग से जुड़े एक सिपाही और एक मुखबिर की संलिप्तता भी सामने आई है. 


मामले की गंभीरता, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय तस्करों से इसके संभावित तार और लगभग 400 किलोमीटर लंबे वन्यजीव गलियारे पर पड़े प्रभाव को देखते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 27 जुलाई को राज्य के गृह विभाग को सीबीआइ जांच के लिए पत्र भेजा है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) और हॉफ की अनुशंसा के बाद मंत्री स्तर से भी इस प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है.

विज्ञापन


इस पूरे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश 29 जून की रात को हुआ, जब वन विभाग की संयुक्त टीम ने बांदे-पखांजूर मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से दो बाघों की खाल, 13 मूंछ के बाल और अन्य सामग्रियां बरामद हुईं. 


पकड़े गए आरोपियों की पहचान गढ़चिरौली के अहेरी निवासी बिजेस्वर गेडाम (विशेष शाखा, गढ़चिरौली में पुलिस आरक्षक) और गडाहेरी निवासी बाबूराव मडावी (पुलिस का गोपनीय मुखबिर) के रूप में हुई. 


दोनों को 30 जून को भानुप्रतापपुर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया. पूछताछ के आधार पर इंद्रावती नदी के सीमावर्ती नेतीवाड़ा गांव में छापेमारी कर शिकार में प्रयुक्त फंदे, चाकू, 12 पंजे और चार दांत बरामद किए गए.


इसके बाद 5 जुलाई को इंद्रावती नदी के पास से तीसरी बाघ की खाल बरामद की गई, जिसके बाद इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दूसरा मामला दर्ज किया गया. इस पूरी कार्रवाई में 6 जुलाई को बीजापुर अदालत में पेश किए गए सात अन्य आरोपियों सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें चार महाराष्ट्र और पांच बीजापुर जिले के निवासी हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

6 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

7 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

7 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP