26 साल पुराने केस में CBI जॉइंट डायरेक्टर और पूर्व ACP को जेल
नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को 26 साल पुराने एक विवादित सर्च ऑपरेशन और मारपीट के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के संयुक्त निदेशक रमनीश गीर और सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विवेक पांडे को तीन महीने के कारावास की सजा सुनाई है.
यह मामला 19 अक्टूबर 2000 को भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल के आवास पर की गई छापेमारी से संबंधित है.
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट शशांक नंदन भट्ट ने फैसला सुनाते हुए दोनों दोषियों को सजा दी, हालांकि सजा के बाद अदालत ने उन्हें इस फैसले को चुनौती देने के लिए जमानत भी दे दी है.