मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कलकत्ता हाई कोर्ट ने मुकुल रॉय की विधायकी रद्द की

C

CG Khabar

13 नव. 2025, 04:17 PM 3 मिनट में पढ़ें 21

मुकुल राय
मुकुल राय

कोलकाता । डेस्क: कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक अहम फ़ैसला सुनाते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय की पश्चिम बंगाल विधानसभा से सदस्यता रद्द कर दी है. यह फ़ैसला तब आया है जब वह बीजेपी के टिकट पर जीतने के चार साल बाद ही तृणमूल में वापस लौट गए थे.


मुकुल रॉय ने 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर सीट से जीत हासिल की थी. लेकिन चुनाव जीतने के एक महीने के अंदर ही उन्होंने पाला बदल लिया और अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में लौट आए. इसके तुरंत बाद उन्हें विधानसभा की महत्वपूर्ण 'लोक लेखा समिति' (PAC) का अध्यक्ष भी बना दिया गया, यह पद परंपरा के अनुसार विपक्ष के किसी सदस्य को दिया जाता है.

विज्ञापन


बीजेपी ने मुकुल रॉय के दलबदल के ख़िलाफ़ विधानसभा के अंदर और कोर्ट में ज़ोरदार आवाज़ उठाई थी. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने फ़ैसला दिया था कि रॉय अभी भी बीजेपी के विधायक हैं.


विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस फ़ैसले पर कड़ा एतराज़ जताते हुए कहा था कि दलबदल विरोधी कानून का मज़ाक बनाया जा रहा है, क्योंकि मुकुल रॉय खुलेआम तृणमूल की बैठकों में शामिल हो रहे थे, फिर भी उन्हें बीजेपी का विधायक माना जा रहा था.


गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की एक डिवीज़न बेंच ने विधानसभा अध्यक्ष के उसी फ़ैसले को खारिज़ कर दिया और मुकुल रॉय की सदस्यता रद्द कर दी. कोर्ट ने साफ़ किया कि रॉय अब विधायक नहीं रहे.


शुभेंदु अधिकारी ने इसे 'ऐतिहासिक फ़ैसला' बताते हुए 'X' पर लिखा कि हाई कोर्ट ने स्पीकर के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें उन्होंने मुकुल रॉय को अयोग्य घोषित करने से इनकार कर दिया था और फ़ैसला लेने में देरी की थी.



मुकुल रॉय का यह मामला एक बार फिर 'दलबदल विरोधी कानून' को चर्चा में ले आया है. संविधान की 10वीं अनुसूची कहती है कि अगर कोई विधायक स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ देता है, तो उसकी सदस्यता रद्द हो सकती है. फ़ैसला लेने की ज़िम्मेदारी स्पीकर की होती है, लेकिन इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं है, जिसका फ़ायदा अक्सर उठाया जाता रहा है.


पश्चिम बंगाल की राजनीति में 1997 में तृणमूल के बनने के बाद से ही ऐसे मामले बार-बार देखने को मिले हैं, जहाँ विधायक कागज़ पर एक पार्टी में रहते हैं और राजनीतिक रूप से दूसरी पार्टी में सक्रिय हो जाते हैं. मुकुल रॉय के बाद भी कई और विधायक पार्टी बदल चुके हैं और कागज़ों पर अपनी पुरानी पार्टी के साथ ही बने हुए हैं. हाई कोर्ट का यह फ़ैसला अब दलबदल की राजनीति करने वालों के लिए एक बड़ा सबक माना जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

10 मिनट पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

एक घंटा पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

7 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

12 घंटे पहले

इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP