शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बजट 2026-27: सीएम साय ने बताया 'सबका विकास' वाला बजट

C

CG Khabar

01 फ़र. 2026, 06:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

सीएम साय
सीएम साय

रायपुर । संवाददाता: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया गया. जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का प्रतिबिंब बताया है. मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी विकास के नए द्वार खोलेगा और यह सीधे तौर पर आम जनमानस को लाभान्वित करने वाला है. 


'युवाशक्ति' और 'तीन कर्तव्यों' पर आधारित इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं, जिनमें देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव शामिल है.

विज्ञापन


इन प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल मार्गों में मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल हैं, जो न केवल यात्रा के समय को कम करेंगे बल्कि आर्थिक केंद्रों को आपस में जोड़कर क्षेत्रीय विकास को गति देंगे. 


इसके अलावा, बजट में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणालियों और इको-टूरिज्म पर विशेष ध्यान दिया गया है. 


वित्त मंत्री ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित पूर्वी घाट की अराकू घाटी और पश्चिमी घाट की पुदिगई मलाई में सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की घोषणा की है, जिससे भारत में ट्रेकिंग और हाइकिंग के वैश्विक स्तर के अवसर पैदा होंगे. बजट में अगले पांच वर्षों में 20 राष्ट्रीय जलमार्गों के संचालन और नए फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण का भी लक्ष्य रखा गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

13 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

19 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

19 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

19 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP