गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

ब्राज़ीलियाई मॉडल 'लारिसा' ने 'फर्जी वोटर' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

C

CG Khabar

06 नव. 2025, 06:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

ब्राज़ीलियाई मॉडल लारिसा
ब्राज़ीलियाई मॉडल लारिसा

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा हरियाणा के वोटर लिस्ट में कथित 'फर्जी वोटर' के रूप में इस्तेमाल की गई खूबसूरत युवती की तस्वीर पर अब मॉडल ने खुद प्रतिक्रिया दी है. मॉडल, जिसकी पहचान 'लारिसा' के रूप में हुई है, ने गुरुवार सुबह इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की.


लारिसा ने स्पष्ट किया कि उनकी तस्वीर किसी 'स्टॉक फोटो' वेबसाइट से ली गई थी और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मेरा फोटो किसी स्टॉक फोटो से लिया गया है. मैं भारत कभी नहीं गई, वोट देना तो दूर की बात है."

विज्ञापन


यह तस्वीर, जो लगभग आठ साल पुरानी है और जिसे ब्राज़ीलियाई फोटोग्राफर मैथ्यूज़ फेरेरो ने 2017 में खींचा था, 'अनस्प्लैश' और 'पेक्सेल' जैसी फोटोग्राफी वेबसाइटों पर वायरल है. ये पोर्टल्स विभिन्न विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्रोफाइलों के लिए मुफ्त में तस्वीरें डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं, जहाँ मॉडलों के नाम-पहचान अक्सर अज्ञात रहते हैं.


लारिसा ने बताया कि वह अब मॉडलिंग नहीं करती हैं और एक 'डिजिटल इन्फ्लुएंसर' और 'हेयरड्रेसर' के रूप में काम कर रही हैं. उन्होंने भारतीय मीडिया और फॉलोअर्स का धन्यवाद किया, लेकिन जोर देकर कहा कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल बिना उनकी सहमति के हुआ है, और उन्हें इस राजनीतिक विवाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP