शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

50 साल बाद वापस आ रहा गब्बर सिंह

C

CG Khabar

26 जून 2025, 12:43 PM 4 मिनट में पढ़ें 27

फिल्म शोले
फिल्म शोले

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: फिल्म शोले का अनकट वर्जन शुक्रवार को इटली के बोलोनी में इल सिनेमा रित्रोवातो फ़ेस्टिवल में दिखाई जायेगी. पचास साल बाद गब्बर सिंह फिर से दहाड़ेगा-यहां से पचास कोस दूर गांवों में जब रात को बच्चा रोता है तो मां कहती सो जा नहीं तो गब्बर सिंह आ जायेगा. अरे ओ साभां....कितने आदमी थे.


फिल्म शोले के जिन दृश्यों को सेंसर बोर्ड ने काट दिया था, उन्हें जोड़कर इसे फिर से दिखाया जायेगा. इसी का वर्ल्ड प्रीमियर इटली में शुक्रवार को होने जा रहा है.

विज्ञापन


दरअसल, पचास साल पहले जब शोले रिलीज हुई थी तब इमरजेंसी लगी हुई थी. फिल्म के अंत में एक दृश्य था जिसमें ठाकुर याने संजीव कुमार अपने जूतों के कीलों से मार-मार कर गब्बर सिंह की जिंदगी समाप्त कर देता है. लेकिन इमरजेंसी के कारण लागू कठोर सेंसरशिप ने इसे एक सेवानिवृत पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया कानून विरोधी काम मानते हुये इसे सेंसर कर दिया गया था.


तब फिल्म के निर्माता जीपी सिप्पी को फिल्म को दूसरे तरह से फिल्माना पड़ा था जिसमें गब्बर सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया जाता है. इसके लिये कलाकारों और क्रू को दक्षिण भारत के रामनगरम की ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों पर वापस ले जाना पड़ा. जहां पर फ़िल्म में काल्पनिक गांव 'रामगढ़' को दिखाया गया है. फिर फ़िल्म के एक सॉफ़्ट अंत को शूट किया गया, जिसमें गब्बर सिंह को पकड़ा जाता है, न कि मारा जाता है. उसके बाद आख़िरकार फ़िल्म को सेंसर ने मंज़ूरी दी.


इस फिल्म अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, अमजद खान, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी, ए के हंगल जैसे कलाकार थे. फिल्म शोले ने बॉक्स ऑफिस में जमकर धमाल मचाया था. फिल्म का हर पात्र मानों जीवंत होकर समााज में घुलमिल गया था. बात-बात पर शोले फिल्म के डायलाग मारे जाते थे. जैसे...कितने आदमी थे..अरे ओ सांभा....इतना सन्नाटा क्यों है भाई....मौसी ओ मौसी आइ एम डाइंग.


इस फ़िल्म के पुराने दृश्यों को जोड़ना आसान नहीं था. इसके 70 मिमी के मूल प्रिंट सुरक्षित नहीं थे और कैमरा निगेटिव बहुत खराब हालत में थे. लेकिन साल 2022 में रमेश सिप्पी के बेटे शहज़ाद सिप्पी ने फ़िल्म का नया वर्ज़न बनाने के प्रस्ताव के साथ मुंबई स्थित 'फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन' से संपर्क किया.

उन्होंने बताया कि मुंबई के एक गोदाम में फ़िल्मों से जुड़ी कई चीज़ें रखी जाती थीं. पहले यह बात जुए की तरह लग रही थी, लेकिन यह चमत्कार साबित हुई. गोदाम में बिना किसी लेवल वाले डिब्बों के अंदर शोले की असली 35 मिमी कैमरा और साउंड निगेटिव रखे हुए थे.


सिप्पी फिल्म्स ने फाउंडेशन को ब्रिटेन में सुरक्षित रखी गई अतिरिक्त रीलों के बारे में भी जानकारी दी. ब्रिटिश फ़िल्म इंस्टीट्यूट के सहयोग से टीम को इसके आर्काइव तक पहुँच मिल गई. इन्हें सावधानीपूर्वक इटली के बोलोनी में एल इमेजिन रित्रोवाता में भेजा गया. यह पुरानी फ़िल्मों को ठीक करने की सुविधा के लिहाज़ से दुनियाभर में मौजूद प्रमुख जगहों में से एक है. मूल 70 मिमी प्रिंट के नष्ट हो जाने और निगेटिव के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के बावजूद, आर्काइविस्ट ने मुंबई और ब्रिटेन से कुछ चीजें मंगवाईं और ब्रिटिश फ़िल्म इंस्टीट्यूट और इटली के एल इमेजिन रित्रोवाता के साथ मिलकर फ़िल्म को फिर से तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत की.


मूल फिल्म शोले में इमरजेंसी के समय कट किये गये सभी दृश्यों को जोड़कर नया फिल्म बनाया गया है. फिल्म का अंत भी बदल गया है. इस पचास साल बाद के शोले में डाकू गब्बर सिंह को खुद ठाकुर अपने पैरो से कुचल-कुचलकर मारेगा. धन्नो डांस करेगी लेकिन जय-वीरू उसका भी बदला क्रूर तरीके से लेंगे. फिल्म जब भारत में प्रदर्शित होगी तो क्या होगा? यह लाख टके का सवाल है. क्योंकि आज वह पुराने दर्शक नहीं हैं. आज का युवा इसे सिनेमा घर में नहीं मल्टीप्लेक्स में देखेगा. देखने के बाद उसकी क्या प्रतिक्रिया होगी इसे देखने के लिये गब्बर सिंह याने अमजद खान और ठाकुर याने संजीव कुमार इस दुनिया में अब नहीं है.


फिर भी लगता है कि शोले अपना चमत्कार दिखायेगी. और आद का युवा बोल उठेगा...कितने आदमी थे..बता..नहीं तो गब्बर सिंह आ जायेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

14 घंटे पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

एक दिन पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

2 दिन पहले

इमरान खान- अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे HC: अभिनेता इमरान खान को देनी होगी बिना शर्त माफी, 'लीव इंडिया' नोटिस पर फिलहाल रोक जारी

4 दिन पहले

शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन
रचना संसार

61 की उम्र में शाहरुख खान का 10,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य

4 दिन पहले

सारा अली
रचना संसार

केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान ने पूजा की, मुस्लिम धर्मगुरु ने फतवा जारी कर 'हराम' बताया

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP