शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

धर्मेंद्र का निधन

आखिरकार 'बसंती' को छोड़ 'वीरू' 'गब्बर सिंह' के पास चले गये

C

CG Khabar

24 नव. 2025, 01:05 PM 2 मिनट में पढ़ें 8

धर्मेन्द्र
धर्मेन्द्र

मुंबई । डेस्क: शोले फिल्म के 'वीरू' याने धर्मेन्द्र सदा के लिये अपनी 'बसंती' याने पत्नी हेमामालिनी को छोड़कर 'गब्बर सिंह' याने अमजद खान के पास चले गये हैं. आज सोमवार 24 नवंबर को फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र 89 साल की उम्र में दुनिया को बिना अलविदा कह इस दुनिया को छोड़कर चले गये. आज ही उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बड़े पुत्र सनी देयोल ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी. 


कुछ दिनों पूर्व ही जब फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे तब उनके मौत की झूठी खबर उड़ी थी. जिस पर उनके परिजनों ने गुस्से का इज़हार किया था. आज, धर्मेन्द्र वाकई इस दुनिया से विदा हो गये.

विज्ञापन


धर्मेन्द्र को बॉलीवुड का पहला 'ही मैन' कहा जाता था. इस 'ही मैन' के साथ-साथ, धर्मेन्द्र ने कई फिल्मों रोमांटिक हीरो का रोल भी किया था. उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा हेमामालिनी के साथ हिट होती थी. वह एक जमाना था जब धर्मेन्द्र-हेमामालिनी के नाम से फिल्म रिलीज होने के पहले ही हिट हो जाया करती थी.


फिल्म शोले में धर्मेन्द्र-हेमामालिनी के साथ अमिताभ-जया भादुड़ी ने काम किया था. इस फिल्म में धर्मेन्द्र के 'वीरू' वाले रोल ने दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी की वह आज तक याद की जाती है. 


धर्मेन्द्र की हेमामालिनी के साथ जोड़ी असल दुनिया में भी बन गई. उन्होंने दूसरा विवाह हेमामालिनी के साथ किया. इसके बावजूद पूरा परिवार मिल-जुलकर रहा करता था. कभी भी धर्मेन्द्र के परिवार में अनबन की खबर नहीं आई.


19वीं सदी के दार्शनिक, इपीक्यूरस को जब भी किसी के मृत्यु का संवाद मिलता था तो वह कह उठते थे, वह आज नहीं हैं, यह उनके नहीं, हमारे लिये दुर्भाग्य की बात है. ठीक उसी तरह से कहा जा सकता है कि आज धर्मेन्द्र नहीं हैं, यह उनके नहीं, संपूर्ण बॉलीवुड तथा उनके चाहने वाले करोड़ो लोगों के लिये दुर्भाग्य की बात है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

5 घंटे पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

19 घंटे पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

एक दिन पहले

इमरान खान- अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे HC: अभिनेता इमरान खान को देनी होगी बिना शर्त माफी, 'लीव इंडिया' नोटिस पर फिलहाल रोक जारी

4 दिन पहले

शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन
रचना संसार

61 की उम्र में शाहरुख खान का 10,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य

4 दिन पहले

सारा अली
रचना संसार

केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान ने पूजा की, मुस्लिम धर्मगुरु ने फतवा जारी कर 'हराम' बताया

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP