बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अस्पताल में भर्ती
मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा को अचानक अस्वस्थता के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ घंटे अस्पताल में रहने के बाद उन्हें बुधवार को छुट्टी दे दी गई.
गोविंदा ने कहा "ज़्यादा मेहनत से थकान हो गई थी. योग-प्राणायाम अच्छा है, हैवी एक्सरसाइज़ थोड़ा मुश्किल काम है. मैं कोशिश कर रहा हूं पर्सनाल्टी ज़्यादा अच्छी हो जाए. मुझे ऐसा लगता है कि योग, प्राणायम करें, वही अच्छा है."
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल, मंगलवार को देर रात वह अपने आवास पर बेहोश हो गए थे. इसके तुरंत बाद, अभिनेता के परिवार ने उन्हें बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया.
उनके वकील और मित्र, ललित बिंदल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया था, "जब गोविंदा को अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में ले जाया जा रहा था, तब वह कुछ असहज महसूस कर रहे थे. उनके सभी आवश्यक परीक्षण किए गए. "
उन्होंने आगे कहा कि अभिनेता अब कुछ हद तक बेहतर महसूस कर रहे हैं.
गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में, गोविंदा अपने लाइसेंस्ड बंदूक की सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से पैर में चोट लगने के कारण भी अस्पताल में भर्ती हुए थे.