गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

मरवाही में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

C

CG Khabar

28 जून 2026, 01:25 AM 1 मिनट में पढ़ें 20

लाश-मरवाही
लाश-मरवाही

पेन्ड्रा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना इलाके में ग्राम बरौर में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटकता हुआ बरामद किया गया है. सुबह-सुबह जब ग्रामीणों ने इस खौफनाक मंजर को देखा, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई.


सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए भेज दिया है. 

विज्ञापन


पुलिस आसपास के गांवों और नजदीकी थानों से संपर्क साधकर मृतक की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है.


शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक ने गांव के पास स्थित एक पलाश के पेड़ पर फांसी लगाई थी. इस बीच, पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है. 


पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस युवक के हुलिये या उससे जुड़ी कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत मरवाही पुलिस को सूचित करें ताकि मामले की गुत्थी को जल्द सुलझाया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

2 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP