रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

पैरी नदी के तेज बहाव में लापता मुरली ध्रुव का शव बरामद

C

CG Khabar

16 सित. 2026, 02:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 30

पानी में डूबना
पानी में डूबना

राजिम । संवाददाता: गरियाबंद जिले के पांडुका थाना अंतर्गत पैरी नदी में बीते शुक्रवार को कोपरा-डुमरपाली-खिसौरा एनीकट के पास तेज बहाव की चपेट में आए युवक का चार दिनों बाद मंगलवार को शव बरामद कर लिया गया. पानी का जलस्तर कम होने पर ग्राम तर्रा की सीमा के समीप नदी के बीच बने टीले, झाड़ियों और मलबे में शव फंसा हुआ नजर आया, जिसके बाद स्थानीय निवासी उत्तम साहू ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.


हादसे की खबर मिलते ही पांडुका थाना प्रभारी चिंताराम देशमुख के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. नदी में कमर तक पानी पार कर जवानों ने झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान डुमरपाली निवासी 34 वर्षीय मुरली ध्रुव (पिता पूनारद ध्रुव) के रूप में हुई है. 

विज्ञापन


पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मर्ग कायम किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. प्रक्रिया पूरी होने के बाद देह को शोकाकुल परिजनों को सौंप दिया गया है.


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एनीकट पार करते समय मुरली नदी के उफान में बह गए थे. घटना के बाद से ही पुलिस व बचाव दल की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई थी, लेकिन जलस्तर अधिक होने और पानी के तेज प्रवाह के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. 


इस दुखद हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं बारिश के दिनों में उफनती नदियों और एनीकटों को पार करने के जोखिम को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

4 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

5 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

5 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

16 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP