छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों में भाजपा का कब्जा
छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल की है.
रायपुर | संवाददाता : छत्तीसगढ़ के नगर-निगम चुनाव में महापौर पद पर भाजपा का कब्जा तय माना जा रहा है. 10 में से सभी 10 नगर निगम में भाजपा ने अपने झंडे गाड़ दिए हैं.
शनिवार को दोपहर से पहले ही 4 नगर निगम के परिणाम आ चुके थे.
जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को 8681 वोटों के अंतर से हरा दिया, वहीं अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया. इसी तरह चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल, भाजपा के रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए. इसी तरह राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हरा दिया.
राजधानी रायपुर से भाजपा की मीनल चौबे, दुर्ग से अलका बाघमार, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीववर्धन चौहान, कोरबा से संजू देवी राजपूत और धमतरी से जगदीश रामू मेहरा की जीत लगभग तय मानी जा रही है.