सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

भाजपा बंगाल से युवा भेजकर भड़का रही आंदोलन: कांग्रेस

C

CG Khabar

11 अग. 2026, 08:42 AM 2 मिनट में पढ़ें 24

केसी वेणुगोपाल
केसी वेणुगोपाल

नई दिल्ली । डेस्क: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह राज्य के इस गैर-राजनीतिक और शांतिपूर्ण आंदोलन को अलग दिशा देने की साजिश रच रही है.


कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल से ट्रकों में भरकर झारखंड भेजा जा रहा है, ताकि प्रदर्शन में फर्जी भीड़ जुटाकर माहौल को बिगाड़ा जा सके. 

विज्ञापन


वेणुगोपाल ने इस कदम को भाजपा की निकृष्ट राजनीति करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और जनता अब इस तरह की साजिशों के बहकावे में आने वाली नहीं है.


दूसरी ओर, रांची में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल की कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कड़े शब्दों में निंदा की है. 


राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि चाहे कोई भी राज्य हो, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग पूरी तरह गलत है. 


उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है, से अपील की है कि वे आंदोलनकारी छात्रों के साथ लगातार बातचीत का रास्ता खुला रखें और उनकी चिंताओं तथा शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान निकालें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

5 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

8 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

8 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

8 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

13 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP