रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर में कार दुर्घटना, 3 की मौत, 2 घायल

बिलासपुर में कार दुर्घटना, 3 मृत 2 घायल

C

CG Khabar

21 जून 2025, 01:26 PM 1 मिनट में पढ़ें 14

कार दुर्घटना
कार दुर्घटना

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.


यह हादसा बिनौरी मोड़ के पास हुआ, जहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई.

विज्ञापन


दोपहर के समय काठाकोनी और खजुरी नवागांव निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव और जयंत वैष्णव बिलासपुर से कार द्वारा वापस लौट रहे थे. अचानक कार का नियंत्रण खो जाने के कारण वह बिनौरी मोड़ पर दीवार से जा टकराई.


इस हादसे में पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई.


मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें डायल 112 की सहायता से बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जाँच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

एक घंटा पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

4 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

5 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

5 घंटे पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP