बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार का विरोध

C

CG Khabar

08 अग. 2026, 06:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

कुत्ते का अँतिम संस्कार
कुत्ते का अँतिम संस्कार

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तोरवा मुक्तिधाम में एक पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार किए जाने का मामला गहराता जा रहा है. इंसानों के लिए बने सार्वजनिक श्मशान घाट में जानवर की अंत्येष्टि को लेकर स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है. विवाद बढ़ने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया है, वहीं नगर निगम और पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गए हैं.


यह घटना बिलासपुर के तोरवा मुक्तिधाम की है, जहां एक परिवार अपने मृत पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार करने पहुंचा था. परिवार का कहना है कि कुत्ता वर्षों से उनके साथ था और वे उसे अपने परिवार का सदस्य मानते थे. उन्होंने दावा किया कि अनुमति लेकर और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ही अंतिम संस्कार किया गया. 

विज्ञापन


उनका उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था, बल्कि वे अपने पालतू जीव को सम्मानजनक विदाई देना चाहते थे.


जैसे ही इस बात की जानकारी क्षेत्र में फैली, स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि मौके पर एकत्र हो गए. प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि मुक्तिधाम केवल इंसानों के अंतिम संस्कार के लिए आरक्षित है और यहाँ जानवर का अंतिम संस्कार करना धार्मिक परंपराओं व जनभावनाओं के विपरीत है. 


आरोप यह भी लगाया गया है कि केयरटेकर ने नगर निगम से बिना किसी अनुमति के ₹2,000 लेकर अंतिम संस्कार की अनुमति दी थी.


मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद मोती गंगवानी ने तोरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और शांति व्यवस्था बनाए रखी. उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से प्रशासनिक और नगर निगम से जुड़ा विषय है, इसलिए फिलहाल कोई पुलिस कार्रवाई शुरू नहीं की गई है.


उधर, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी ने मामले को संवेदनशील बताते हुए कहा कि नगर निगम इस बात की जांच कर रहा है कि मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की अनुमति कैसे दी गई. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

7 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

7 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

14 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

14 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

15 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP