मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

C

CG Khabar

26 जून 2026, 01:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 28 वर्षीय विवाहिता की उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली अदिति मौर्य के रूप में हुई है, जिसकी शादी साल 2019 में हुई थी. 


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली थाने की पुलिस ने मृतका का शव फंदे से लटका हुआ पाया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ ही मृतका का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन


दूसरी ओर, मृतका के परिजनों ने उसके पति रविकांत मौर्य और ससुराल वालों पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि अदिति के शरीर पर चोट के निशान थे और उसने हाल ही में अपनी बहन को पति के आपत्तिजनक व्यवहार के स्क्रीनशॉट और वीडियो भी भेजे थे. 


परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 13 महीने की बेटी के साथ ऊपर के कमरे में सो रहा था और अदिति ने नीचे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे फंदा खुलने के कारण वह नीचे गिर गई.


इस मामले पर एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन अभी अंतिम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है. 


शरीर पर दिखने वाले काले निशान पोस्टमॉर्टम लिविडिटी (खून जमने) के हो सकते हैं, जिन्हें बाहरी चोट नहीं कहा जा सकता. पुलिस ने रासायनिक जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है. 


पुलिस ने फिलहाल अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और हत्या, घरेलू प्रताड़ना व विवाहेतर संबंध जैसे सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मृतका के मोबाइल की भी फोरेंसिक जांच की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

7 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP