बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: शादी से इनकार पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर फांसी लगाई

C

CG Khabar

04 मार्च 2026, 04:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

बिलासपुर । संवावदाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी के अंतर्गत एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी राजू लहारिया (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, धनगावां निवासी राजू और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. घटना के दिन युवती राजू के घर पहुंची थी और उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और उसे अकेला छोड़कर चला गया. 

विज्ञापन


इसी मानसिक तनाव और धोखे से क्षुब्ध होकर युवती ने 26 फरवरी की रात कमरे के वेंटिलेटर से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी.


परिजनों ने शुरुआत में इसे हत्या का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद मल्हार चौकी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की. 


जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया था और अंत में मुकर गया, जिससे तंग आकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया. 


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. 


पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर के सरकंडा इलाके से घेराबंदी कर पकड़ा और 1 मार्च को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और फॉरेंसिक साक्ष्यों के जरिए मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP