रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: फ्रिज फटने से घर में लगी आग, जिंदा जली महिला

C

CG Khabar

16 मार्च 2026, 07:09 AM 1 मिनट में पढ़ें 11

शव
शव

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिंगियाडीह में देर रात एक मकान में हुए भीषण अग्निकांड ने 57 वर्षीय जया अग्रवाल की जान ले ली. बताया जा रहा है कि साईं मंदिर के पीछे स्थित इस मकान में आधी रात के वक्त अचानक फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. 


हादसे के वक्त बुजुर्ग महिला घर में अकेली सो रही थी, जिससे उन्हें सुरक्षित बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका.

विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया. 


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुँची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था और महिला की मौत हो चुकी थी. 


मृतका के बारे में बताया गया है कि वह हाल ही में अपने भाई को खोने के बाद यहाँ अपने मुंहबोले भाई के साथ रह रही थी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे के सही कारणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

20 मिनट पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

31 मिनट पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

50 मिनट पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

4 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP