मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: मंगला वार्ड में तालाब में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

C

CG Khabar

21 सित. 2026, 02:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 27

शव
शव

बिलासपुर । संवाददाता: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित पटवारी तालाब में शनिवार की सुबह अचानक एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. तालाब किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने जब पानी में तैरता हुआ शव देखा, तो तत्काल इसकी खबर पुलिस को दी. 


देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में आसपास के निवासियों का मजमा लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया.

विज्ञापन


प्राथमिक जांच के दौरान मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के लोगों और मिसिंग रिपोर्ट के आधार पर प्रयास कर रही है. 


मौत के पीछे की असली वजह जानने के लिए पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई साजिश है.


आशंका जताई जा रही है कि गणेश अथवा विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई हादसा हुआ होगा, हालांकि पुलिस प्रशासन अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचने से बच रहा है. 


सिविल लाइन थाना पुलिस दुर्घटना के साथ-साथ अन्य सभी संदिग्ध पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से छानबीन कर रही है. फॉरेंसिक टीम और पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है ताकि पूरे मामले की सच्चाई जल्द सामने आ सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP