गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर: कन्या पोटाकेबिन से छात्रा का अपहरण, MLA ने की जांच की मांग

C

CG Khabar

03 सित. 2026, 12:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

विक्रम मंडावी
विक्रम मंडावी

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद आवासीय विद्यालयों (पोटाकेबिन) में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोटाकेबिन में अध्ययनरत कक्षा 10वीं की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के अचानक गायब होने और उसे अंतरराज्यीय सीमा पार कराकर जबरन विवाह कराने का गंभीर आरोप लगा है. 

 

स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है. उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन


विधायक मंडावी ने स्थानीय प्रशासन और विभागीय कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पोटाकेबिनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरती जा रही है. 


उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई न होने के कारण ऐसी गंभीर घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है. 


उन्होंने जोर देकर कहा कि दूरस्थ आदिवासी इलाकों में बालिकाओं को सुरक्षित और भयमुक्त शैक्षणिक माहौल देना सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.


विधायक ने मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम से जांच कराई जाए, जिससे घटना के पीछे के वास्तविक तथ्यों और इसमें शामिल असामाजिक तत्वों की भूमिका उजागर हो सके. फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम की असलियत प्रशासनिक स्तर पर होने वाली आगामी जांच और पुलिसिया कार्रवाई के बाद ही साफ हो पाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

5 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

5 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

21 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

21 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP