मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर: उतला जंगल से नक्सलियों का घातक हथियारों का जखीरा बरामद

C

CG Khabar

21 सित. 2026, 02:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 30

नक्सली डंप-बीजापुर
नक्सली डंप-बीजापुर

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जमीन के नीचे दबाकर रखा गया हथियारों का एक बड़ा डंप ढूंढ निकाला है. पुलिस और सुरक्षा बलों की इस संयुक्त कार्रवाई में एके-47 जैसी आधुनिक रायफल से लेकर 9 एमएम पिस्टल और दर्जनों कारतूस बरामद किए गए हैं. 


पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई आगामी समय में क्षेत्र में होने वाली किसी बड़ी नक्सली वारदात को टालने में बेहद असरदार साबित होगी.

विज्ञापन


इस पूरे ऑपरेशन की नींव हाल ही में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली खुफिया जानकारी पर टिकी थी. 


बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में इस खुफिया सूचना का तत्काल सत्यापन किया गया. इसके बाद एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का ने जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्थानीय थाना बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर तलाशी अभियान के लिए रवाना किया.


भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उतला के घने जंगलों में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए जवानों ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. तलाशी के दौरान संदेह के आधार पर जब एक स्थान पर खुदाई की गई, तो वहां मिट्टी में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का गुप्त जखीरा मिला. जवानों ने बेहद सतर्कता बरतते हुए उस स्थान से सभी हथियारों और गोला-बारूद को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला.


बरामद की गई सामग्री में 1 एके-47 रायफल, 1 9एमएम पिस्टल, 1 .315 बोर रायफल और 1 सिंगल शॉट रायफल शामिल है. इसके अलावा मौके से 2 एके-47 मैगजीन के साथ एके-47 के 45 जिंदा कारतूस, 9एमएम के 25 कारतूस और .315 बोर के 6 जिंदा राउंड भी मिले हैं. सभी बरामद हथियारों को भैरमगढ़ थाने लाकर विधिवत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा इलाके में सुरक्षा बल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

7 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP