गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

बिहार नगरपालिका चुनाव मोबाईल वोटिंग से

C

CG Khabar

27 जून 2025, 12:27 PM 3 मिनट में पढ़ें 26

मोबाईल वोटिंग
मोबाईल वोटिंग

नई दिल्ली । डेस्क: देश में पहली बार मोबाईल वोटिंग से बिहार नगरपालिका चुनाव होने जा रहा है. मोबाईल वोटिंग ऑनलाइन वोटिंग होती है. दुनिया में कुछ ही देशों में मोबाईल से वोटिंग होती है जैसे एस्टोनिया में. देश में पहली बार मोबाईल मोटिंग या ई वोटिंग 28 जून को बिहार की नगरपालिका आम और उप-निर्वाचन 2025 के लिये होगी.


इसके लिये रजिस्टर्ड स्मार्ट मोबाईल फोन से पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है. मोबाईल वोटिंग भी केवल रजिस्टर्ड मोबाईल फोन से ही हो सकती है. एक फोन से पति-पत्नी दोनों वोट डाल सकते हैं. 

विज्ञापन


मोबाईल वोटिंग के लिये बिहार में 51,155 मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 26,038 पुरुष और 25,117 महिला मतदाता शामिल हैं. 


पटना, पूर्वी चंपारण, रोहतास, गया, बक्सर, बांका, सारण और सिवान की नगरपालिकाओं में होने वाले इन चुनावों में सबसे ज़्यादा रजिस्ट्रेशन बक्सर से हुआ है.


इस ई-वोटिंग का प्रयोग बिहार राज्य निर्वाचन आयोग कर रहा है.


बिहार राज्य के निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बीबीसी को बताया, "देश में पहली बार बिहार राज्य में ऐसा होने जा रहा है. दुनिया के कुछ ही देशों में ऐसा होता है, जिनमें एस्टोनिया एक उदाहरण है. हमने 10 जून से 22 जून तक एक विशेष अभियान चलाया था. रिटर्निंग ऑफ़िसर की टीमों ने लोगों को ई-वोटिंग के लिये जागरूक किया. हेल्प डेस्क, रैली और पोस्टरों के ज़रिये प्रचार किया गया. इसके नतीजे उत्साहजनक हैं."


यह सुविधा उन मतदाताओं के लिये है जो वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, गंभीर बीमारी से पीड़ित, गर्भवती महिला या प्रवासी मज़दूर हैं.


पारंपारिक वोटिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी जबकि मोबाईल वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही होगी.


जिन मतदाताओं ने खुद को मोबाईल-वोटिंग के लिये रजिस्टर किया है, उन्हें अपने मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करना होगा.


नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के लिए एसईसीबीएचआर (SECBHR) ऐप और उप निर्वाचन के लिए एसईसीबीआईएचआर (SECBIHAR) ऐप का उपयोग किया जायेगा.


बिहार निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया, "मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसलिये केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही मतदान मान्य होगा. एक नंबर से अधिकतम दो लोग (जैसे पति-पत्नी) वोट डाल सकते हैं. इस प्रयोग को लेकर अच्छा रेस्पॉन्स मिला है. सिवान, पूर्वी चंपारण के साथ-साथ दुबई और क़तर जैसे देशों में रहने वाले प्रवासी मतदाता भी रजिस्टर हुये हैं.''


इस मोबाईल वोटिंग से मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा लेकिन जमीनी कार्यकर्ता इस पर सवाल उठा रहें हैं.


सामाजिक कार्यकर्ता शाहिना परवीन कहती हैं, "मोबाइल फोन महिलाओं और बुज़ुर्गों की पहुंच में नहीं है. ज़्यादातर महिलाओं के पास सामान्य फोन होते हैं, स्मार्टफोन नहीं. इसके अलावा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में पढ़ना-लिखना भी शामिल है, जो बिना प्रशिक्षण के महिलाओं और दूसरे वर्गों के लिये मुश्किल है."


बिहार चुनाव के बाद संभव है कि यह मोबाईल वोटिंग देश के दूसरे राज्यों में भी हो. इससे सुबह-सुबह जाकर पोलिंग बूथ पर लाइन लगाने की जहमत उठाने की जरूरत नहीं पड़ती है. मोबाईल वोटिंग से देश के दुर्गम इलाकों तथा आतंकी गतिविधियों वाले स्थानों पर घऱ से आसानी से पोलिंग की जा सकेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रीम कोर्ट- CJI सूर्यकांत के फैसले से टला विवाद
खबर खास

CJI सूर्यकांत के फैसले से टला विवाद, जस्टिस अमानुल्लाह की बेंच से वापस लिए गए दो अहम मामले

एक घंटा पहले

चावल का भारत में रिकॉर्ड उत्पादन
खबर खास

भारत में रिकॉर्ड चावल उत्पादन और सब्सिडी का बढ़ता बोझ: गोदाम भरे, वैश्विक बाजार में तनाव

18 घंटे पहले

अमेरिका में खसरा फैला
खबर खास

अमेरिका से छीना 'खसरा मुक्त' दर्जा, 30 साल के सबसे बड़े प्रकोप का कहर

एक दिन पहले

साइबर हैकिंग- सांकेतिक फोटो
खबर खास

178 दिग्गज वेबसाइटों के जरिए क्रिप्टो चोरी और iPhone हैकिंग की बड़ी साजिश

एक दिन पहले

यह तस्वीर अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) की रिपोर्ट 'चैलेंजेस टू सिक्योरिटी इन स्पेस' में जारी की गई है.
खबर खास

अंतरिक्ष से ढाई मिनट में हमला: 40 चीनी स्पेसप्लेन के बेड़े ने बढ़ाई चिंता

एक दिन पहले

जिमी टाटा- रतन टाटा के भाई
खबर खास

टाटा की विरासत पर 'पारिवारिक कब्जे' की आहट? जिमी टाटा ने नोएल के खिलाफ खोला मोर्चा

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP