शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बिहार चुनावः भगत सहित 4 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

बिहार चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं को ऑब्जर्वर बनाए गए

H

Hupendra Sharma

30 जून 2025, 08:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

बिहार चुनाव
बिहार चुनाव

रायपुर | संवाददाताः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी यानी एआईसीसी ने अलग-अलग राज्यों से 58 ऑब्जर्वर (निरीक्षक) नियुक्त किए हैं.


इसमें छत्तीसगढ़ के 4 वरिष्ठ नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, संगठन से जुड़े नेता दीपक मिश्रा और वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर बघेल का नाम शामिल है.

विज्ञापन


पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया है.


बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने इन नेताओं को उनके चुनावी अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए बिहार चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी है. ये नेता बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर रणनीति तय करेंगे.


कांग्रेस ने लक्ष्य तय किया है कि बिहार में अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती दी जा सके. बताया जा रहा है कि सभी 58 ऑब्जर्वर जल्द ही बिहार का दौरा करेंगे. 


बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में ‘महागठबंधन’ के सबसे बड़े घटक दल आरजेडी ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था. पार्टी ने इस चुनाव में 75 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 19 सीटों पर जीत मिली थी.


गठबंधन की दूसरी सहयोगी भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 सीटें हासिल की थीं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

4 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

4 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

5 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

5 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP