गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

बिहार चुनाव में कांग्रेस का सैनिटरी पैड विवाद

C

CG Khabar

05 जुल. 2025, 03:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

सैनेटरी पैड
सैनेटरी पैड

नई दिल्ली । डेस्क: बिहार चुनाव में कांग्रेस राहुल गांधी के फोटो वाला सैनिटरी पैड का वितरण करेगी. बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक विशेष योजना की घोषणा की है, जिसके तहत पांच लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किये जायेंगे. 


हालांकि, इस योजना ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, क्योंकि सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छापने का फैसला किया गया है.

विज्ञापन


शुक्रवार को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कई परियोजनाओं की घोषणा की. उन्होंने कहा, "बिहार में हमने महिलाओं के लिए विशेष तैयारी की है. हम सैनिटरी पैड वितरित करेंगे, जो हर महिला तक पार्टी द्वारा पहुंचाये जायेंगे." 


इसके अलावा, कांग्रेस ने जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया है. सैनिटरी पैड के पैकेट पर 'मां-बहनों का सम्मान योजना' लिखा होगा.


हालांकि, सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर छापने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है. बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा, "कांग्रेस सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर छापकर महिलाओं का अपमान कर रही है. यह एक महिला विरोधी पार्टी है. बिहार की महिलाएं कांग्रेस और आरजेडी को सबक सिखायेंगी."


इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, हालांकि निर्वाचन आयोग ने अभी तारीखों की घोषणा नहीं की है. सभी दल अपनी-अपनी रणनीतियां बना रहे हैं, और कांग्रेस की यह योजना भी उसी दिशा में एक कदम है. लेकिन इस घोषणा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.


क्या यह योजना महिलाओं के बीच कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ायेगी या विवाद के कारण पार्टी को नुकसान होगा, यह देखना बाकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP