सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बिहार: अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 मरीजों की मौत

C

CG Khabar

04 जून 2026, 08:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

Fire
Fire

पटना । डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने और झुलसने के कारण कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं. प्रशासन ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.


यह हादसा ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के प्रसाद अस्पताल में सुबह करीब 3:00 बजे हुआ. आग लगने के बाद पूरे आईसीयू में देखते ही देखते घना धुआं फैल गया, जिससे मरीजों के बीच हड़कंप मच गया. हादसे के वक्त आईसीयू में करीब 13 से 15 मरीज भर्ती थे, जिन्हें आनन-फानन में खिड़कियां तोड़कर और अन्य रास्तों से बाहर निकाला गया. 

विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत अपने मरीजों को शहर के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया.


मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त ऋतुराज सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है. कई अन्य घायल मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इससे पहले जिला मजिस्ट्रेट सुब्रत कुमार सेन ने 3 मौतों की पुष्टि की थी.


शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह लगभग 4:00 बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि आग बहुत ज्यादा नहीं फैली थी, लेकिन अस्पताल की इमारत में जहरीला धुआं भर जाने के कारण मरीजों को सांस लेने में भारी दिक्कत हुई, जो मौत का मुख्य कारण बनी. 


जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की गहराई से जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है.


इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि तुरंत देने के निर्देश जारी किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है.


उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी इस हादसे पर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वे प्रशासन की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

एक घंटा पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

13 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

16 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

17 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

17 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP