गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

ED पर भड़के भूपेश बघेल, बोले– BJP की चाटुकारिता बंद करे

C

CG Khabar

13 अग. 2026, 06:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया कार्रवाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए राजधानी रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के राजनीतिक दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया.


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और ईडी को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि एजेंसी को बीजेपी के इशारे पर काम करना और उसकी चाटुकारिता बंद कर देनी चाहिए, क्योंकि सत्ता हमेशा एक जैसी नहीं रहती. 

विज्ञापन


भूपेश बघेल ने दावा किया कि प्रदेश में सरकार बदलते ही बीजेपी नेताओं द्वारा किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार और घोटालों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और हर एक का हिसाब लिया जाएगा. उन्होंने वर्तमान साय सरकार पर वसूली और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए तीखे सवाल खड़े किए कि आखिर कौन नेता और मंत्री अवैध वसूली के खेल में शामिल हैं.


धरने के दौरान रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री शंकर कुमार मेनन ने भी केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी पिछले 12 सालों में विपक्षी नेताओं पर लगाए गए आरोपों को अदालत में साबित करने में पूरी तरह नाकाम रही है. 


मेनन ने कहा कि चाहे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल हों, झारखंड में हेमंत सोरेन, बंगाल में ममता बनर्जी हों या तमिलनाडु में स्टालिन-जो भी केंद्र की नीतियों का विरोध करता है, उसे केंद्रीय एजेंसियों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ बनाया गया यह मामला भी अदालत में टिक नहीं पाएगा.


दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इन आरोपों और प्रदर्शन पर कड़ा पलटवार किया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को पूरी तरह 'सुपरफ्लॉप' करार दिया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी कांग्रेस अब जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है. जब संवैधानिक एजेंसियां प्रदेश का खजाना लूटने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर रही हैं, तब कांग्रेस बौखलाहट में आकर नाटक रच रही है. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के दोहरे चरित्र और आंतरिक गुटबाजी को भली-भांति समझ चुकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

3 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

4 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

9 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

9 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

9 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP