गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

भूपेश बघेल के घर ED का छापा

C

CG Khabar

10 मार्च 2025, 03:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापा मारा है. छापामारी की यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब राज्य में विधानसभा का सत्र चल रहा है.


ईडी के अधिकारियों ने अधिकृत तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि शराब घोटाला, कोल घोटाला या महादेव सट्टा ऐप को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में छापामारी की यह कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन


हालांकि ईडी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल की कथित शराब घोटाले में संलिप्तता को आधार बना कर यह छापामारी की गई है. लेकिन ईडी ने अधिकृत तौर पर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है.


सूत्रों के अनुसार ED ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग 14 जगहों पर छापामारी की कार्रवाई शुरु की.


तड़के ईडी की एक टीम चार गाड़ियोंमें सवार हो कर भूपेश बघेल के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर पहुंची और अपनी जांच शुरु की. अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.


इधर इस घटना के बाद भूपेश बघेल के ट्वीटर हैंडल से उनके कार्यालय ने एक ट्वीट किया है. 


 ट्वीट में लिखा है- सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.



 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

एक घंटा पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

2 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP