गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

कोल ब्लॉक विवाद: भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को दी खुली बहस की चुनौती

C

CG Khabar

17 सित. 2026, 02:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: सरगुजा संभाग में कोयला खदानों की मंजूरी को लेकर छत्तीसगढ़ का राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संवेदनशील मुद्दे पर वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सीधे खुली बहस का न्योता दिया है. 


सरगुजा प्रवास के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि खदानों की स्वीकृति को लेकर उठ रहे सभी सवालों और आरोपों की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए. इसके लिए मुख्यमंत्री प्रेस क्लब के मंच पर उनके साथ आमने-सामने बैठकर तथ्यों और आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर चर्चा कर लें, ताकि यह पूरी तरह स्पष्ट हो सके कि खदानों को मंजूरी किस शासनकाल में मिली और इसका असली जिम्मेदार कौन है.

विज्ञापन


भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर केवल बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलाने के बजाय दोनों पक्षों को एक सार्वजनिक मंच पर अपने-अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने चाहिए. 


उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हुई पूर्व बहस का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह उस समय सार्वजनिक मंच पर बातचीत से स्थिति साफ हुई थी, ठीक उसी तरह कोल माइंस के मसले पर भी पारदर्शी चर्चा की आवश्यकता है. 


गौरतलब है कि सरगुजा इलाके में कोल ब्लॉक आबंटन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

एक घंटा पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

एक घंटा पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

17 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

17 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

21 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP