मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

भूपेश बघेल ने पूछा, नक्सलवाद खत्म हो रहा है तो विधायक को जाने से क्यों जा रहा है?

C

CG Khabar

12 फ़र. 2026, 01:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की भाजपा सरकार के उन दावों पर कड़ा प्रहार किया है, जिसमें कहा गया था कि मार्च तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा. यह विवाद तब शुरू हुआ जब बीजापुर पुलिस ने कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी को सुरक्षा खतरों का हवाला देते हुए 12 फरवरी को आंतरिक गांवों का अपना दौरा स्थगित करने के लिए पत्र लिखा. 


बघेल ने तंज कसते हुए पूछा कि यदि गृह मंत्री अमित शाह नक्सलवाद खत्म होने की बात कह रहे हैं, तो आखिर विधायकों को सुरक्षित घूमने से क्यों रोका जा रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार के समय स्थिति बेहतर थी और विधायक बिना किसी रोक-टोक के यात्रा कर सकते थे.

विज्ञापन


दूसरी ओर, विधायक विक्रम मंडावी ने पुलिस की सलाह को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया कि वे अपने क्षेत्र के पीलूर, एडपल्ली और सैंड्रा जैसे सुदूर गांवों का दौरा जरूर करेंगे. 


मंडावी का आरोप है कि सरकार गांवों की जमीनी हकीकत और आदिवासियों की समस्याओं को छिपाने के लिए उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है. 


उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि कुचनूर जैसे क्षेत्रों में ग्राम सभा की अनुमति और जनसुनवाई के बिना ही विकास और खनन परियोजनाओं को थोपा जा रहा है, जो आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है. मंडावी ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें बीच रास्ते में रोका गया, तो वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

3 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

3 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

3 घंटे पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

3 घंटे पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

4 घंटे पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP