सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

भिलाई स्टील प्लांट के टर्बाइन यूनिट में भीषण आग, 7 कर्मचारी झुलसे

C

CG Khabar

07 अप्रै. 2026, 01:58 PM 1 मिनट में पढ़ें 19

भिलाई स्टील प्लांट
भिलाई स्टील प्लांट

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के टर्बाइन यूनिट में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से सात कर्मचारी झुलस गए. यह हादसा STG-4 (स्टीम टर्बो जनरेटर-4) में हुआ, जिससे पूरे टर्बाइन हॉल में घना धुआं फैल गया और वहां मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. 


सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, घायलों में दो नियमित कर्मचारी और पांच ठेका श्रमिक शामिल हैं, जिन्हें तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


इनमें से कुछ कर्मचारी आग की लपटों से झुलसे हैं, जबकि एक श्रमिक भागने के दौरान गिरने से फ्रैक्चर का शिकार हो गया. 


गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और अस्पताल में भर्ती सभी कर्मियों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. 


प्रत्यक्षदर्शियों ने आग लगने से पहले एक तेज धमाके की आवाज सुनने का दावा किया है, हालांकि प्रबंधन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. फिलहाल, संयंत्र प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान का आकलन किया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

5 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

10 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

10 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

10 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP