गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

भिलाई: बर्थडे बॉय की पिकअप से कुचलकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

28 सित. 2026, 02:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

अंकित सिंह
अंकित सिंह

भिलाई । संवाददाता: भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में अपने 21वें जन्मदिन की खुशियां मना रहे युवक अंकित सिंह की हत्या कर दी गई. 25 सितंबर की रात सुंदर विहार फेस-2 स्थित एक दुर्गा पंडाल गार्डन में केक काटने के दौरान अंकित का उसके कुछ परिचितों से विवाद हो गया था. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, गुरप्रीत सिंह उर्फ गगन, मिलिंद साहू और शुभम शर्मा नाम के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान गोपी सरदार ने अंकित से दोबारा केक काटने की बात कहकर उसे थोड़ा आगे चलने को कहा, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. उस वक्त दोस्तों ने मामला शांत कराकर अंकित को वहां से अलग कर दिया था. 

विज्ञापन


हालांकि, परिजनों और दोस्तों का आरोप है कि रंजिश रखते हुए गोपी बोलेरो पिकअप लेकर अंकित के पीछे पहुंचा और उसे जोरदार टक्कर मार दी. आरोप यह भी है कि वाहन को मोड़कर उसे दोबारा कुचलने का प्रयास किया गया, जिससे गंभीर रूप से घायल अंकित की चंदूलाल चंद्राकर स्मृति अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.


इस वारदात के विरोध में 27 सितंबर को करणी सेना ने जामुल थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया था. संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया था कि बधाई देने के बहाने बुलाकर साजिश के तहत अंकित की जान ली गई है और मामले में सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए. 


एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल ने जानकारी दी है कि पुलिस ने शुरुआती प्राथमिकताओं के आधार पर केस दर्ज करने के बाद अब मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ ली हैं. फिलहाल पुलिस हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और संलिप्त पाए जाने वाले सभी आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

4 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

4 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

20 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

21 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP