गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

भारतमाला घोटाला: पूर्व मंत्री के भाई के यहाँ ED की दबिश, कैश और चांदी बरामद

C

CG Khabar

27 अप्रै. 2026, 06:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

ED
ED

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण में हुए करोड़ों रुपये के कथित मुआवजे घोटाले की जांच अब तेज हो गई है. इसी सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार तड़के धमतरी और रायपुर समेत आठ ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. 


जांच टीम ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के कुरूद स्थित आवास पर दबिश दी, जहाँ करीब 19 घंटे तक चली लंबी कार्रवाई के बाद टीम मंगलवार रात 1 बजे वापस लौटी. इस दौरान ईडी ने 66.9 लाख रुपये नकद, 37.13 किलोग्राम चांदी की ईंटें और गहने समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं.

विज्ञापन



यह पूरा मामला रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे में हुई 500 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताओं से जुड़ा है. 


आरोप है कि भूपेंद्र चंद्राकर ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर अपने करीबियों को करोड़ों रुपये का अनुचित लाभ दिलवाया. 


वहीं, अभनपुर में कार्रवाई के दौरान जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के परिजनों द्वारा ईडी अधिकारियों से बदसलूकी और हाथापाई की खबर भी सामने आई है. 


ईडी के उप निदेशक नीरज कुमार सिंह के साथ हुई इस धक्का-मुक्की के मामले में अभनपुर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का मानना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच के बाद इस घोटाले में कई और रसूखदार नामों का खुलासा हो सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

एक घंटा पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

7 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

7 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP