मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बंगाल चुनाव: 800 नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका लेकर HC पहुंची TMC

C

CG Khabar

20 अप्रै. 2026, 02:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की गहमागहमी के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पार्टी ने आशंका जताई है कि चुनाव आयोग राज्य भर से उनके लगभग 800 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सकता है. 


सोमवार को कोर्ट में दायर याचिका में टीएमसी ने जिला और विधानसभा वार उन व्यक्तियों की सूची भी सौंपी है, जिन्हें निशाना बनाए जाने का डर है. पार्टी का दावा है कि इस सूची में न केवल साधारण कार्यकर्ता हैं, बल्कि सांसद, विधायक, चेयरमैन और जिला परिषद के सदस्य भी शामिल हैं. 

विज्ञापन


दरअसल, साल 2021 की चुनाव बाद की हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कई नेताओं को आरोपी बनाया गया था, जिसे आधार बनाकर अब गिरफ्तारी का डर जताया जा रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी रैलियों में इस मुद्दे को उठाया है.


टीएमसी द्वारा कोर्ट में सौंपी गई संभावित गिरफ्तार होने वालों की जिलावार सूची:


*कोचबिहार: परेश अधिकारी (2026 के उम्मीदवार), अभिজিৎ दे भौमिक, पार्थप्रतिम राय (पूर्व सांसद), उदयन गुहा (दिनहाटा प्रत्याशी) एवं अन्य.


*अलीपुरद्वार: अजीत बर्मन, विक्टर बर्मन, मनोरंजन दे एवं अन्य.


*जलपाईगुड़ी: उत्तम सरकार, दिलीप राय (डाबग्राम-फुलबाड़ी) एवं अन्य.


*दार्जिलिंग: रंजन सरकार, दुलाल दत्त एवं अन्य.


*उत्तर दिनाजपुर: हमीदुल रहमान (चोपड़ा प्रत्याशी), जाकिर हुसैन, सत्यजीत बर्मन एवं अन्य.


*दक्षिण दिनाजपुर: उदय बर्मन (बालूरघाट), उत्तम जैन.


*मालदा: रेजाउल करीम बख्शी एवं अन्य.


*मुर्शिदाबाद: मोनिरुल इस्लाम, अमीरुल इस्लाम एवं अन्य.


*नदिया: अजीजुर रहमान मलिक, श्यामल भट्टाचार्य, पिंटू दत्त एवं अन्य.


*उत्तर 24 परगना: नारायण चंद्र घोष, नारायण गोस्वामी एवं अन्य.


*दक्षिण 24 परगना: पिंटू प्रधान, अनिमेष मंडल, सेलमी नस्कर एवं अन्य.


*कोलकाता (उत्तर व दक्षिण): शांतनु सेन (पूर्व सांसद), स्वरूप विश्वास, विश्वजीत पोद्दार (सोनू पप्पू) एवं अन्य.


*हावड़ा: कुंतल भट्टाचार्य, रियाज अहमद, तापस माइती एवं अन्य.


*हुगली: कल्लोल बनर्जी, कमल दास, सोना शील, इमाम हुसैन, बाबू पाल एवं अन्य.


*पूर्व मेदिनीपुर: निरंजन सिही, अब्दुल खालेक काजी एवं अन्य.


*पश्चिम मेदिनीपुर: राम सामंत, शिवप्रसाद राय एवं अन्य.


*झाड़ग्राम: प्रेमानंद मुर्मू, दीपक बेज एवं अन्य.


*पुरुलिया: सुशांत महतो, सुजय बनर्जी एवं अन्य.


*बांकुड़ा: मलय मुखोपाध्याय, बंकिम मिश्रा, रबीउल हुसैन.


*पूर्व व पश्चिम बर्धमान: अमीनुर खान, असगर अली, सौमित्र गुप्ता, मणिकांत राय एवं अन्य.


*बीरभूम: पीयूष पांडे, विकास रायचौधरी, अली मुर्तजा खान एवं अन्य.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

8 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

9 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

9 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

10 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

11 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP