सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बंगाल चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 61% वोटिंग, PM ने 'भयमुक्त वातावरण' को सराहा

C

CG Khabar

29 अप्रै. 2026, 08:39 AM 3 मिनट में पढ़ें 14

मतदान
मतदान

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. विभिन्न जिलों में वोटिंग की रफ्तार काफी तेज है, जिसमें पूर्व बर्धमान 66.80 प्रतिशत के साथ सबसे आगे चल रहा है, जबकि हुगली में 64.57 प्रतिशत और नदिया में 61.41 प्रतिशत मतदान हुआ है.


कोलकाता और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहाँ कोलकाता उत्तर में 60.18 प्रतिशत और दक्षिण 24 परगना में 58.58 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं.

विज्ञापन


मतदान के बीच ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने फाल्टा के एक बूथ पर भाजपा के चुनाव चिह्न वाले बटन पर टेप चिपकाने का आरोप लगाया, जिसके बाद विवाद गहरा गया है. इस गंभीर शिकायत पर संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी भी ईवीएम पर काला या सफेद टेप पाया जाता है, तो उस विशेष बूथ पर पुनर्मतदान (re-poll) कराया जाएगा.


उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी विधानसभा क्षेत्र के बड़े हिस्से से ऐसी खबरें आती हैं, तो पूरे निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान का निर्णय लिया जा सकता है. शुभेंदु अधिकारी ने इस विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई बातचीत की पुष्टि की है और पार्टी उम्मीदवारों से चर्चा के बाद औपचारिक रूप से पुनर्मतदान की मांग कर सकती है.



पीएम मोदी ने की बंगाल के मतदाताओं की सराहना


पश्चिम बंगाल में हो रहे इस व्यापक मतदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई से अपनी प्रतिक्रिया दी. गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के लोग इस बार जिस निर्भीक वातावरण में मतदान कर रहे हैं, उसकी कल्पना पिछले छह-सात दशकों में करना भी मुश्किल था.


उन्होंने सोशल मीडिया पर आ रही लंबी कतारों की तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के उत्सव की खूबसूरती है. पीएम मोदी ने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का बिना किसी डर के घरों से बाहर निकलना भारतीय संविधान और लोकतंत्र की मजबूती का सबसे बड़ा प्रतीक है.


उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे दिन के शेष घंटों में भी इसी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

45 मिनट पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

13 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

16 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

16 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

16 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP