सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बंगाल चुनाव 2026: कम वोटर फिर भी 92% मतदान, टूटा आजादी के बाद का रिकॉर्ड

C

CG Khabar

29 अप्रै. 2026, 04:01 PM 3 मिनट में पढ़ें 20

पश्चिम बंगाल वोटिंग
पश्चिम बंगाल वोटिंग

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद सामने आए आंकड़ों ने राजनीतिक पंडितों और चुनाव विश्लेषकों को हैरान कर दिया है. राज्य में इस बार मतदाताओं की कुल संख्या में कमी आने के बावजूद मतदान के प्रतिशत ने आजादी के बाद के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चुनाव आयोग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, रात 12 बजे तक दूसरे चरण में मतदान का हार 92.63 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि दोनों चरणों को मिलाकर यह आंकड़ा 92.93 प्रतिशत तक पहुंच गया है. 


यह न केवल पश्चिम बंगाल के इतिहास में सर्वाधिक है, बल्कि पूरे देश में किसी भी राज्य के लिए एक दुर्लभ मिसाल है.

विज्ञापन


आंकड़ों का विश्लेषण करें तो एक दिलचस्प विरोधाभास सामने आता है. साल 2021 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या में लगभग 51 लाख की गिरावट आई है. 2021 में जहां कुल मतदाता 7.34 करोड़ थे, वहीं 2026 में यह संख्या घटकर 6.82 करोड़ रह गई है. हालांकि, मतदाताओं की संख्या कम होने के बावजूद वोट डालने वालों की संख्या में भारी उछाल देखा गया है. 


इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले 31 लाख से अधिक ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. 2021 में 6.03 करोड़ लोगों ने वोट दिया था, जबकि इस बार यह संख्या 6.34 करोड़ तक पहुंच गई है. यह स्पष्ट करता है कि वे लोग जो सामान्यतः बूथों तक नहीं जाते थे या किन्हीं कारणों से वोट नहीं दे पाते थे, उन्होंने इस बार बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया है.


दो चरणों के मतदान पैटर्न को देखें तो पहले चरण की 152 सीटों पर उत्साह अधिक रहा, जहां प्रति विधानसभा क्षेत्र औसतन 14,237 अतिरिक्त वोट पड़े. दूसरे चरण की 142 सीटों पर यह वृद्धि प्रति निर्वाचन क्षेत्र 6,615 रही. 


राजनीतिक गलियारों में इस 'बम्पर वोटिंग' के निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं. पारंपरिक चुनावी धारणा यह कहती है कि जब मतदान का प्रतिशत बहुत अधिक होता है, तो वह सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इंकंबेंसी) का संकेत होता है, जो अक्सर सत्ता परिवर्तन की ओर ले जाता है. विपक्षी दल 2011 के उदाहरण का हवाला दे रहे हैं, जब 84.33 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ था और 34 साल के वामपंथी शासन का अंत हुआ था.


दूसरी ओर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस इन तर्कों को खारिज करते हुए पिछले चुनावों और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों के उदाहरण दे रही है, जहां भारी मतदान के बावजूद सत्ताधारी दल की वापसी हुई थी. 


विशेषज्ञों का मानना है कि ये 31 लाख 'अतिरिक्त' वोटर ही इस बार बंगाल की सत्ता का भविष्य तय करेंगे. क्या यह भारी मतदान मौजूदा सरकार के प्रति भरोसे का प्रतीक है या बदलाव की एक दबी हुई छटपटाहट, इसका सटीक अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है. लेकिन एक बात साफ है कि पश्चिम बंगाल ने मतदान के मामले में पूरे देश के सामने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसकी गूंज चुनावी नतीजों में स्पष्ट रूप से सुनाई देगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

एक घंटा पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

14 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

17 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

17 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

17 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP