सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बेमेतरा: स्कूल बस की चपेट में आने से 4 साल की बच्ची की मौत

C

CG Khabar

22 अग. 2026, 03:10 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

स्कूल बस
स्कूल बस

बेमेतरा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची की स्कूल बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना खांडसरा पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसपुर-सेमरिया गांव की है. शनिवार सुबह करीब 7 बजे डीएवी ग्राम जाता स्कूल की बस बच्चों को लेने गांव पहुंची थी. इसी दौरान बस चालक की लापरवाही के कारण यह भीषण हादसा हो गया.


मृतक बच्ची की पहचान चार वर्षीय फालगुनी साहू के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, बच्ची के दादा संतोष साहू अपनी बड़ी पोती को स्कूल बस में बैठाने के लिए गए थे. 

विज्ञापन


उसी समय दादा की अनदेखी में छोटी पोती फालगुनी भी उनके पीछे-पीछे आ गई. जब तक कोई कुछ समझ पाता, अनियंत्रित बस ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.  


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित स्कूल बस को जब्त कर लिया है. साथ ही बस के चालक हेमलाल पटेल (निवासी मोहतरा) और परिचालक युवराज साहू (निवासी चमारी) को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है. 


पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

6 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

6 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

6 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

23 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

एक दिन पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP