शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

उत्तर बंगाल में 'वोटर लिस्ट' और 'पहचान' की जंग

उत्तर बंगाल में 'वोटर लिस्ट' और 'पहचान' की जंग, क्या ढहेगा भाजपा का किला?

C

CG Khabar

21 अप्रै. 2026, 09:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 8

Question mark
Question mark

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को उत्तर बंगाल की 54 सीटों पर मतदान होना है. सात साल पहले भाजपा के उभार का केंद्र रहे इस क्षेत्र में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प हो गया है. 


तृणमूल कांग्रेस जहां 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' के जरिए मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने को लेकर पैदा हुए जन-आक्रोश के सहारे अपनी जमीन वापस पाने की कोशिश में है, वहीं भाजपा अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. 

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, मालदा और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में लाखों नाम हटाए जाने को लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज है. तृणमूल और कांग्रेस इसे असली मतदाताओं को बेदखल करने की साजिश बता रहे हैं, जबकि भाजपा इसे 'फर्जी नामों' की सफाई मान रही है.


उत्तर बंगाल के इस सियासी समीकरण में पहचान की राजनीति, गोरखा लैंड का मुद्दा, चाय बागानों की मजदूरी और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं प्रमुख भूमिका निभा रही हैं. 


भाजपा जहां राजबंशी समुदाय और बिमल गुरुंग के नेतृत्व वाली जीजेएम के भरोसे 54 में से 48 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने महिला केंद्रित योजनाओं और अनित थापा की बीजीपीएम के साथ गठबंधन के जरिए भाजपा के इस गढ़ में सेंध लगाने की रणनीति तैयार की है. 


विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चुनाव किसी एक लहर पर सवार नहीं है, बल्कि स्थानीय असंतोष और क्षेत्रीय उपेक्षा के मुद्दे राष्ट्रीय विमर्श पर हावी हो रहे हैं, जिसका अंतिम फैसला 4 मई को चुनावी नतीजों के साथ स्पष्ट होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP