मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

अनोखे अंदाज में मनाई जाती है बस्तर में होली

C

CG Khabar

14 मार्च 2025, 03:51 AM 3 मिनट में पढ़ें 23

बस्तर की होली
बस्तर की होली

जगदलपुर | संवाददाता : पूरे देश में होली पर्व की धूम मची हुई है. छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. शुक्रवार को आधी रात बस्तर जिले के माड़पाल गांव में 600 साल पुरानी ऐतिहासिक होलिका दहन की परंपरा को पूरा किया गया, जिसमें बस्तर राजपरिवार के राजकुमार कमलचंद भंजदेव और हजारों ग्रामीण इकट्ठे हुए.


रियासतकाल से ही जगदलपुर शहर से लगे माड़पाल गांव में सबसे बड़े होलिका दहन की रस्म निभाई जाती है. दंतेवाड़ा में सबसे पहले होलिका दहन के बाद बस्तर जिले के माड़पाल गांव में दूसरी होली जलाई जाती है. इसके बाद पूरे बस्तर संभाग में होलिका दहन होती है. खास बात यह है कि बस्तर की होलिका दहन की कहानी भक्त प्रह्लाद से नहीं बल्कि बस्तर की देवी देवताओं से जुड़ी हुई हैं.

विज्ञापन


बस्तर की होली में भक्त प्रहलाद और होलिका गौण हो जाते हैं, इनकी जगह पर कृष्ण के रूप में विष्णु नारायण और विष्णु के कलयुग के अवतार कलकी के साथ दंतेश्वरी माता, मावली माता और स्थानीय देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर होलिका दहन कर 600 साल पुरानी परंपरा के साथ रंगों का पर्व होली मनाया जाता है.


इस आयोजन में बस्तर राज परिवार के सदस्य के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहते हैं.


बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि बस्तर के तत्कालीन महाराजा पुरुषोत्तम देव भगवान जगन्नाथ के परम भक्त थे.


सन 1408 ई .में महाराजा पुरुषोत्तम देव भगवान जगन्नाथ के सेवक के रूप में रथपति की उपाधि का सौभाग्य प्राप्त कर बस्तर लौट रहे थे. फागुन पूर्णिमा के दिन उनका काफिला माड़पाल गांव पहुंचा था, तब उन्हें इस दिन के महत्व का एहसास हुआ कि फागुन पूर्णिमा है और आज के दिन भगवान जगन्नाथ धाम पुरी में हर्षोल्लास के साथ राधा कृष्ण जमकर होली खेलते हैं. ऐसे में राजा ने माड़पाल में होली जलाकर उत्सव मनाने का निर्णय लिया और तब से माड़पाल में होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है.


दो होली जलाने की है पंरपरा

माड़पाल में होली जलाने के बाद उस होली की आग को 20 किलोमीटर दूर जगदलपुर शहर के मावली मंदिर के सामने जलाए जाने वाली जोड़ा होलिका दहन के लिए लाया जाता है. जगदलपुर में जोड़ा होलिका दहन के बाद ही बस्तर संभाग के अन्य जगहों पर होलिका दहन किया जाता है.


शहर के मावली मंदिर के सामने जलाए जाने वाली जोड़ी होलीका दहन का अपना अलग ही महत्व है क्योंकि एक मावली माता को और दूसरी होली को जगन्नाथ भगवान को समर्पित किया जाता है.


इस साल भी देर रात इस रस्म को निभाया गया और धूमधाम से मावली माता और दंतेश्वरी माता की डोली की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में भ्रमण कराकर होलिका का दहन किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

5 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

5 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

3 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP