दंतेवाड़ा-बीजापुर के जंगल में 1 माओवादी मुठभेड़ में ढेर
दंतेवाड़ा । संवाददाता: दन्तेवाडा-बीजापुर के जंगल-पहाड़ में पुलिस–माओवादी मुठभेड़ में 1 माओवादी मरा गया है. जहां पर भारी मात्रा में हथियार व नक्सली सामग्री बरामद हुए है.
गीदम क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुमलनार, गिरसापारा एवं नेलगोड़ा के मध्य जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सली सामग्री एवं हथियार डम्प होने की विश्वसनीय सूचना पर फ़ोर्स निकली थी. माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी की हत्या कर हथियार लूटने की नीयत से अवैध स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध जानलेवा फायरिंग की गई.
पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल उचित आड़ लेकर माओवादियों को आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किंतु उनके द्वारा फायरिंग लगातार जारी रखी गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निर्देशानुसार जवानों द्वारा आत्मसुरक्षार्थ संयमित एवं सटीक जवाबी फायरिंग की गई.
पुलिस के प्रभावी कार्यवाही से माओवादी कमजोर पड़कर पीछे हटने लगे तथा घने जंगल, पहाड़ी भू-भाग एवं अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए.
मुठभेड़ उपरांत सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल की बारीकी से सघन तलाशी करने पर 1 पुरुष सशस्त्र माओवादी का शव सहित निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई:
01 नग एसएलआर(SLR) रायफल
01 नग इंसास(INSAS) रायफल
01 नग पिस्टल(PISTOL)मय मैगजीन
01 नग वॉकी-टॉकी सेट
01 नग एसएलआर मैगजीन
06 नग एसएलआर जिंदा राउंड
01 नग एसएलआर का खाली खोखा
03 नग इंसास मैगजीन
05 नग इंसास जिंदा राउंड
18 नग इंसास मिसफायर राउंड
03 नग इंसास के खाली खोखे
05 नग पिस्टल का जिंदा राउंड
01 नग पिस्टल का खाली खोखा
01 नग पोच
मुठभेड़ स्थल से बरामद माओवादी पुरूष शव की पहचान आत्मसमर्पित कैडर के माध्यम कराने पर राजेश पुनेम एसीएम(ACM), भैरमगढ़ एरिया कमेटी ईनामी 5 लाख रु. शासन द्वारा, निवासी ग्राम बुरजी, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर हुई है.
घटना स्थल से बरामद शव, हथियार एवं नक्सली सामग्री को अभिरक्षा में लेकर आईईडी एवं एंबुश की संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए टैक्टिकल मूवमेंट किया गया. आरओपी एवं एरिया डोमिनेशन करते हुए समस्त बल सुरक्षित रूप से जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुँचा. अभियान बिना किसी सुरक्षाबल क्षति के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.