गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर: डीजल की किल्लत, रस्सी से खींचकर SDM दफ्तर पहुंचा ट्रैक्टर

C

CG Khabar

03 जून 2026, 06:16 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

ट्रैक्टर प्रदर्शन
ट्रैक्टर प्रदर्शन

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर में खेती-किसानी के सबसे महत्वपूर्ण समय पर ईंधन और जरूरी संसाधनों की भारी कमी ने अन्नदाताओं की परेशानी बढ़ा दी है. खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही खेतों की तैयारी और जुताई का काम ठप होने की कगार पर पहुंच गया है. 


इस संकट से नाराज नारायणपाल, आड़ावाल और आसपास के ग्रामीण इलाकों के किसानों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा. प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भारी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ बस्तर एसडीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए.

विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने स्थानीय प्रशासन को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया. ईंधन न मिलने के कारण खेत में ही खड़े एक ट्रैक्टर को किसानों ने रस्सी के सहारे बांधा और खुद खींचते हुए करीब पांच किलोमीटर दूर एसडीएम दफ्तर तक ले आए. 


प्रदर्शनकारी किसानों का साफ कहना था कि पेट्रोल पंपों पर जरकिन या डिब्बों में डीजल देने पर पाबंदी लगा दी गई है. इस अव्यावहारिक नियम की वजह से खेतों के बीच चल रहे कृषि यंत्रों और ट्रैक्टरों तक ईंधन पहुंचाना पूरी तरह असंभव हो गया है.


किसानों के मुताबिक मानसून की दस्तक से ठीक पहले खेतों को तैयार करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन डीजल, खाद और उन्नत बीजों की किल्लत ने उनकी कमर तोड़ दी है. शासन-प्रशासन के इस लचर रवैए के कारण इस साल खरीफ की बुआई पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है, जिससे आने वाले दिनों में कृषि व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

एक घंटा पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

7 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP