सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर: माचकोट में वन भूमि कब्जाने की कोशिश नाकाम, 14 गिरफ्तार

C

CG Khabar

19 अप्रै. 2026, 08:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

गिरफ्तार
गिरफ्तार

बस्तर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में वन विभाग की टीम ने माचकोट वन परिक्षेत्र के भीतर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने और पेड़ों की अवैध कटाई करने के आरोप में 14 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी आरोपी पड़ोसी जिले सुकमा के निवासी हैं, जो एक संगठित गिरोह बनाकर लंबे समय से जंगल के अंदरूनी इलाकों में कब्जा जमाने की फिराक में थे. 


वन विभाग ने इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन


उप वनमंडलाधिकारी योगेश रात्रे और परिक्षेत्र अधिकारी सुमित साहा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिरों से लगातार क्षेत्र में बाहरी लोगों की संदिग्ध आवाजाही की सूचना मिल रही थी. 


जांच में सामने आया कि नागेश नाम का एक पुराना अपराधी, जो पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है, सुकमा के ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर माचकोट के जंगलों में अतिक्रमण के लिए उकसा रहा था. 


विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग वन अपराधों में इस गिरोह के 14 सदस्यों को रंगे हाथों धर दबोचा. 


अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक साल में करीब 30 बाहरी ग्रामीणों को समझाइश देकर छोड़ा गया था, लेकिन बार-बार की जा रही इन कोशिशों को देखते हुए इस बार कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है.


इधर, मुख्य वन संरक्षक आलोक तिवारी और डीएफओ उत्तम गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विभाग 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रहा है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

3 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

3 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

20 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP