बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के युवक से निकाह कर हरिद्वार में छिपी बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

C

CG Khabar

10 अप्रै. 2026, 01:32 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

बंग्लादेशी गिरफ्तार
बंग्लादेशी गिरफ्तार

हरिद्वार । डेस्क: उत्तराखंड की ज्वालापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में अवैध रूप से रह रही 41 वर्षीय बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला की पहचान स्लेहा बेगम के रूप में हुई है, जिसने छत्तीसगढ़ के निवासी श्यामदास से सोशल मीडिया पर संपर्क होने के बाद भारत का रुख किया था.


पुलिस जांच में सामने आया कि स्लेहा बेगम साल 2023 में वैध वीजा पर भारत आई थी, लेकिन 90 दिनों की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी. 

विज्ञापन


इस बीच, छत्तीसगढ़ के श्यामदास ने उसे भारत में रुकने के लिए प्रेरित किया. दोनों ने शादी कर ली और श्यामदास ने महिला के लिए 'स्वीटी' के नाम से फर्जी पहचान पत्र और मैरिज सर्टिफिकेट तैयार करवाए.


पिछले एक साल से यह जोड़ा हरिद्वार के वैष्णवी एनक्लेव में एक लॉज चलाकर अपना गुजारा कर रहा था. 


लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर महिला को धर दबोचा. पुलिस ने मौके से महिला के असली बांग्लादेशी दस्तावेज भी बरामद किए हैं. हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP