रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

बांग्लादेशी परिवार रायपुर में बेच रहा था अंडा, गिरफ्तार

एक बांग्लादेशी परिवार रायपुर में अंडा बेचते हुए पकड़ा गया

H

Hupendra Sharma

14 जून 2025, 09:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार
बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी-छिपे सालों से रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस परिवार ने अपने नाम से कई फर्जी दस्तावेज भी बनवा रखे थे.


पुलिस इनके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है. साथ ही फर्जी कागजात बनाने वाले और घुसपैठ कराने वाले की पड़ताल कर रही है. टिकरापारा पुलिस अवैध तरीके से निवासरत विदेशी नागरिकों की खोजबीन में जुटी हुई थी. इसी दौरान एक परिवार के बारे में पुलिस को जानकारी मिली.

विज्ञापन


यह परिवार टिकरापारा के धर्मनगर में किराए का मकान लेकर रह रहा था. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई. 


यह परिवार मूल रूप से बांग्लादेश के मुख्तारपुर के थाना मुंशीगंज का रहने वाला है और रायपुर में काफी समय से रह रहा है.


इन लोगों ने अपना नाम मो.दिलावर खान, उसकी पत्नी परवीन बेगम बताया है. साथ ही इनका एक नाबालिग बच्चा भी है.


यह परिवार अंडा ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहा था. फिलहाल टिकरापारा पुलिस इस परिवार से पूछताछ कर रही है.


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस बांग्लादेशी परिवार ने भारतीय नागरिकता से संबंधित लगभग सभी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार करवाया था.


उनके पास से आधार कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. जिनकी जांच की जा रही है.


पहले भी तीन सगे भाई पकड़े गए

इससे पहले 10 फरवरी को छत्तीसगढ़ पुलिस की एंटी टेररिज्म स्क्वाड ने टिकरापारा के मिश्रा बाड़ा और ताज नगर में रह रहे बांग्लादेशी तीन भाइयों का भंडाफोड़ किया था.


तीनों भाई यहां से भाग कर ईराक जाने की तैयारी में थे. इसीलिए छत्तीसगढ़ से मुंबई पहुंचे थे.


मुंबई एयरपोर्ट से तीनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया था. तीनों भाई इन दिनों रायपुर जेल में बंद हैं.


तीनों आरोपियों के पास से भी फर्जी दस्तावेज मिले थे. तीनों फर्जी दस्तावेज के सहारे रायपुर में रह रहे थे.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन के रूप में हुई थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

4 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

9 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

9 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

10 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP