शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश: अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा-सावधान रहें

C

CG Khabar

20 दिस. 2025, 10:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

बांग्लादेश में हिंसा
बांग्लादेश में हिंसा

ढाका । डेस्क: बांग्लादेश में 'इंक़लाब मंच' के संयोजक और दिवंगत छात्र नेता उस्मान हादी के अंतिम संस्कार को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. अमेरिका ने बांग्लादेश में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क करते हुए चेतावनी जारी की है कि शनिवार को होने वाले इस बड़े जमावड़े से हिंसा भड़क सकती है. 


अमेरिकी विदेश मंत्रालय और ढाका स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि भले ही यह आयोजन शांतिपूर्ण दिखे, लेकिन यह कभी भी हिंसक रूप ले सकता है. अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ढाका और उसके आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और स्थानीय समाचारों पर नजर रखें.

विज्ञापन


सिंगापुर में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले उस्मान हादी का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम ढाका लाया गया. अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस विंग के अनुसार, शनिवार दोपहर 2 बजे संसद भवन के दक्षिण प्लाजा में उनका अंतिम संस्कार होगा, जिसके बाद उन्हें ढाका विश्वविद्यालय परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. हादी के सम्मान में बांग्लादेश में राजकीय शोक की घोषणा की गई है.


उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर को ढाका में गोली लगने के बाद हादी को बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहाँ गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई. उनकी मौत की खबर के बाद से ही बांग्लादेश में 'संगठित जनरोष' देखने को मिल रहा है. आक्रोशित भीड़ ने सरकारी इमारतों, आवामी लीग के कार्यालयों और 'प्रथम आलो' व 'द डेली स्टार' जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी की है. 


सांस्कृतिक केंद्रों जैसे 'छायानट' और 'उदीची' को भी निशाना बनाया गया है. इस हिंसक पृष्ठभूमि को देखते हुए प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां शनिवार के घटनाक्रम को लेकर बेहद चौकन्नी हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

6 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

6 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

6 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

7 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

8 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP