बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश: भ्रष्टाचार मामले में शेख हसीना को 10 साल की जेल की सजा

C

CG Khabar

02 फ़र. 2026, 07:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

शेख हसीना
शेख हसीना

ढाका । डेस्क: ढाका की एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को 10 साल की कैद और उनकी भतीजी व ब्रिटिश लेबर पार्टी की सांसद ट्यूलिप सिद्दीक को 4 साल की जेल की सजा सुनाई है. न्यायाधीश मोहम्मद रबिउल आलम ने सोमवार को यह फैसला सुनाते हुए शेख हसीना पर राजधानी ढाका के पास एक सरकारी भूमि परियोजना में अपने और अपने परिवार के लिए अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने का दोषी पाया. 


इस मामले में ट्यूलिप सिद्दीक के भाई-बहनों, अजमीना और रादवान मुजीब को भी सात-सात साल की सजा दी गई है.

विज्ञापन


बांग्लादेश सेना ने लंदन पुलिस से ट्यूलिप सिद्दीक और उनके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर तुरंत ढाका को सौंपने का आग्रह किया है. 


हालांकि, ट्यूलिप सिद्दीक ने इन आरोपों को "राजनीति से प्रेरित" बताते हुए खारिज कर दिया है. 


गौरतलब है कि शेख हसीना 2024 में छात्र विद्रोह के बाद से भारत में निर्वासन में हैं और उन पर पहले ही मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए मृत्युदंड और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में 26 साल की सजा सुनाई जा चुकी है. 


यह फैसला नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत 12 फरवरी को होने वाले चुनावों से ठीक पहले आया है, जिसमें हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

44 मिनट पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

59 मिनट पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

11 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

11 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

11 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP